ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

कंचौसी/औरैया सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर निवासी महेश चंद्र पुत्र रामस्वरूप लगभग पैंतीस साल से आवास के लिए दर-दर भटक रहे हैं| लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन से नहीं मिला सका आवास, महेश चंद्र जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी गुहार लगाई लेकिन परिणाम जस का तस| पीड़ित महेश चंद्र ने बताया कि जिले के अधिकारियों द्वारा आवास हेतु भूमि तो आवंटित कर दी गई है लेकिन आवास हेतु कोई धन अभी तक स्वीकृति नहीं किया गया। बताया कि आवास की साइड खुलकर बंद भी हो चुकी हैं लेकिन मुझे झूठा आश्वासन देकर टहला दिया जाता है| ढिकियापुर पूर्व प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास में नाम दर्ज तो था लेकिन किसी कारण वश डिलीट हो गया है| यह त्रुटि अधिकारी की है| महेश चंद्र ने ये भी बताया कि अधिकारियों द्वारा जो सरकारी आवास रहने के लिए दिया गया था कि जब तक आवास नहीं मिलता है तब तक इसी सरकारी आवास में रहना है लेकिन उसे भी जिले के अधिकारियों द्वारा खाली कराया जा रहा है| तो परेशानी का समाधान न होने के कारण महेश चंद्र आज शिकायती पत्र के माध्यम से जिले के अधिकारियों से शीघ्र आवास दिलाने की गुहार लगाई अगर उसको आवास नही मिलता है तो वह गांधी जयंती के दिन अम्बेडकर पार्क में आमरण अनशन के लिए मजबूरन बैठना पड़ेगा।इसी वर्ष फरवरी में महेशचंद्र आमरण अनशन पर बैठ चुका है तब अनशन स्थल पर पहुँचकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने आवास दिलवाने का भरोसा दिलाया था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *