बिग बॉस 13 विनर और टीवी के फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था. . उनकी कोस्टार रह चुकीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) को भी उनकी मौत से गहरा सदमा लगा था.

दरअसल दोनों को एकसाथ ‘दिल से दिल तक’ में पार्थ और शोरवोरी का रोल निभाते हुए देखा गया था. अफवाह ये भी थी कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा हैं. साथ ये भी सुना जाता था कि, सेट पर उनके बीच बहुत झगड़े होते हैं और वो एक-दूसरे से नफरत करते हैं लेकिन बिग बॉस 13 में जब दोनों एकसाथ आए तो कई मौकों पर उनकी दोस्ती भी देखी गई थी.

सिद्धार्थ  से उन्हें गहरा सदमा लगा था. रश्मि ने कहा, “सिद्धार्थ बहुत खास थे, इसमें कोई शक नहीं कि हम लड़े थे, हमारे मुद्दे थे लेकिन दिन के अंत में एक अच्छी दोस्ती हो जाती थी और हमने एक-दूसरे की परवाह भी की है. जैसे ही मुझे ये खबर मिली मैंने अपने गाने के सारे प्रमोशन रोक दिए, मैं भाग्यशाली हूं कि हमारे निर्माता शाहजेब आजाद ने मेरी स्थिति को समझा और मुझे शोक मनाने की अनुमति दी.

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने सभी को और खासकर उनकी करीबी दोस्त शहनाज गिल को पूरी तरह से तोड़ दिया है. उन्हें इन हालातों में देखकर कई लोगों के दिलों को ठेस पहुंची हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *