राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी अदालत में शुक्रवार को बदमाशों ने गोलीबारी में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को मार गिराया. बदमाशों ने कोर्ट रूम नंबर 207 के अंदर जब फायरिंग की तब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, जज इजलास पर बैठे थे.

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर दो बदमाशों को मार गिराया. पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि हमलावर वकीलों की वेश में आए थे.रोहिणी कोर्ट में हुई गोलीबारी का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में फायरिंग की साफ-साफ आवाज सुनी जा सकती है. लोग भागते नजर आ रहे हैं. बच्चे फायरिंग-फायरिंग कहते सुने जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र मान (गोगी) को पेशी के लिए लाया गया था. तभी दो बदमाशों ने फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों हमलावरों को मार गिराया. एक हमलावर पर 50 हजार का इनाम था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *