प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ धाम का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे उत्तराखंड में शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि 16 सितंबर को हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई थी।

बीजेपी के एक शीर्ष सूत्र ने एएनआई को बताया, “पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे। वह वहां राज्य के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।” अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी की केदारनाथ में यह दूसरी यात्रा होगी। आखिरी बार वह 2019 में केदारनाथ धाम गए थे। बता दें कि दिवाली के बाद अगले छह महीने तक केदारनाथ भक्तों के लिए बंद रहेगा।

इस बीच, उत्तराखंड समेत चार और राज्यों में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से भी पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा अहम माना जा रहा है।  पार्टी यात्रा के माध्यम से राज्य के हर गांव में मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश में रहेगी।

बता दें कि 16 सितंबर को नैनीताल उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर रोक हटा दी थी। साथ ही कहा था तीर्थयात्रा के लिए COVID-19 की नेगेटिव रिपोर्ट वाले लोग जिन्हें कोरोना की दोनों डोज लगी है, वे ही तीर्थयात्रा कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *