नरेन्द्र वर्मा
शिकोहाबाद – नगर कोतवाली में सपा सभासद के साथ मुंशी सिपाही ने गुरुवार देर रात को जमकर अभद्रता कर दी थी। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद एस पी ग्रामीण ने उक्त मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
बताया जाता है कि गुरुवार देर रात दस बजे के करीब वार्ड नंबर 19 आवास विकास कालोनी के सभासद पंचम सिंह उर्फ पंछी यादव के पास एक वार्ड में रह रही महिला अपने बच्चे के लिए गुहार लगाने पहुंची। महिला के बच्चे को किसी व्यक्ति ने मारपीट कर दी थी। महिला के पति कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। सभासद महिला और बच्चे को साथ लेकर थाने पहुंचे। जहां महिला द्वारा मुंशी महेश पाराशर को तहरीर दी। जिस पर मुंशी ने कहा कि तहरीर में रुपए क्यों छीनना लिखा है। जिस पर सभासद ने कहा कि जो वास्तविक बात है वह लिखा गया है। फिर क्या था मुंशी का हाई बोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आरोप है कि मुंशी द्वारा सभासद को थप्पड़ मारते हुए गाली गलौज करते हुए बैठा लिया। तभी महिला ने सभासद को बचाया। सभासद ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और सभासदों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एम एल सी डाक्टर दिलीप यादव और चैयरमेन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। उनका कहना था कि यदि जनप्रतिनिधियों से थाने में ऐसा व्यवहार किया जाता है तो जनता से ज्यादा ही खराब व्यवहार किया जाता होगा। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण डाक्टर अखिलेश नारायण सिंह और सीओ राजवीर सिंह भी पहुंच गए। जांच पड़ताल में मुंशी की कमी को देखते हुए एस पी ग्रामीण ने कार्रवाई करते मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया। तब कहीं जाकर सभी कार्यकर्ता अपने घर चले गए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *