माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ होस्ट कर रही हैं। शो में इस हफ्ते मौनी रॉय और जुबिन नौटियाल पहुंचेंगे। दोनों अपने म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करेंगे।

माधुरी दीक्षित अक्सर शो में आने वाले मेहमानों के साथ डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने इस बार मौनी रॉय के साथ अपने पॉपुलर गाने ‘माए नि माए’ पर डांस किया।

माधुरी और मौनी दोनों ही एथनिक अवतार में हैं। माधुरी ने पर्पल कलर की साडी पहनी हुई है। वहीं मौनी रॉय ने शिमरी न्यूड कलर की साड़ी कैरी की। दोनों ही एक्ट्रेसेस कमाल की डांसर हैं यह तो सभी जानते हैं।

माधुरी दीक्षित ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘माए नि माए मुंडेर पे तेरी बोल रहा हैं कागा.. जोगन हो गई तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा।‘

‘डांस दीवाने 3’ में माधुरी दीक्षित के अलावा धर्मेश येलांदे और तुषार कालिया जज हैं। शो में माधुरी अपनी आउटफिट और ज्वैलरी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *