तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो बेबाक तरीके से अपनी राय रखती हैं। किसी मुद्दे पर टिप्पणी हो या ट्रोलर्स को सबक सिखाना हो, तापसी किसी में पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में तापसी एथलीट का किरदार निभा रही हैं। एक एथलेटिक बॉडी पाने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत भी की है।

तापसी ने कुछ दिन पहले एक यूजर को ट्विटर पर जवाब भी दिया था जब उसने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए मर्द जैसी बॉडी बताई थी। यूजर ने तापसी की उस तस्वीर पर कमेंट किया था जिसमें वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं और वह एथलेटिक बॉडी फ्लॉन्ट कर रही होती हैं।

ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए तापसी ने ट्वीट किया कि ‘मेरी ओर से आप सभी का दिल से शुक्रिया। लेकिन ऐसी कई औरतें हैं जो इस तरह की बातें बिना किसी गलती के हर रोज सुनती हैं। उन सभी एथलीट्स को सलाम, जो खेल और देश के लिए अपना खून-पसीना देती हैं लेकिन यह सब सुनना पड़ता है।‘

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *