बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) अश्लील वीडियो मामले में दो महीने तक जेल में रहकर वापस घर लौटे.

शिल्पा के इस कोट में लिखा है, “हमने सुना है कि बुरा वक्त हमें परिस्थितियों से लड़ने की ताकत देता है. एक समय हमें पता नहीं होता है कि हमारे अंदर क्या क्षमता है लेकिन जब हम बुरे वक्त का मुकाबला करते हैं तो अपने अंदर की ताकत और काबिलियत को बखूबी समझ पाते हैं.”कोट में आगे लिखा है, “बुरा वक्त मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन मुझे पता है कि मुझमें इससे लड़ने और रिकवर करने की हिम्मत है.”

शिल्पा के हालिया पोस्ट से उनके मन की स्थिति को काफी बेहतर ढंग से समझा सकता है. वर्क फ्रंट की करें तो शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में फिल्म ‘हंगामा 2’ से पूरे 13 सालों बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. शिल्पा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो एक्ट्रेस शब्बीर खान की फिल्म ‘निकम्मा’ में नज़र आने वाली हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *