उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से दढ़ियाल, तहसील स्वार में एक कार्यक्रम का आयोज किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर तहसील स्वार अध्यक्ष अनवर अली एवं उनके पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी का फूल मालाएं पहनाकर तहसील स्वार में भव्य स्वागत किया और उसके बाद दढ़ियाल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा मोहम्मद यामीन को नगर अध्यक्ष दढ़ियाल मनोनीत किया गया। और साथ ही नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण कर पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर दढ़ियाल नगर अध्यक्ष यामीन ने कहा कि वह दढ़ियाल के व्यापारियों के साथ उनकी परेशानी में कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्याओं को समाधान कराने के लिए हमारा प्रत्येक पदाधिकारी दिन रात व्यापारी की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हमेशा व्यापारी के साथ खड़ा रहेगा। और किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराएगा। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, अतुल शर्मा, अक्षय भटनागर, सुनील चौहान, मंसूर अली खान, मोहम्मद अली खान, वकार इंजीनियर, शाहिद अली, नजमी खान, दिलशाद अहमद, महबूब अली, हाजी मुनव्वर, निलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *