उन्नाव जनपद के विकासखंड फतेहपुर 84 ब्लॉक परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के शुभ अवसर पर गरीब कल्याण दिवस पर गरीब कल्याण मेला का अयोजन हुआ

जिसमें कई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे जिसमें मुफ्त कोरोना टीकाकरण का कैम्प व के सी सी कैम्प, सिचाई विभाग , शिक्षा विभाग, छूट यंत्र विभाग ,खाद रसद विभाग, राष्ट्रीय पोषण विभाग,फ्री गैस कनेक्शन विभाग,सफाई विभाग, आवास योजना लाभार्थी विभाग, पशु चिकित्सक विभाग,आयुष्मान कार्ड धारक विभाग आदि विभागों से संबंधित लोगों मौजूद रहे ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार,ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल शुक्ला, विकास पटेल, बांगरमऊ उप जिलाधिकारी रश्मि सिंह,सफीपुर उप जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद व छेत्रीय लेखपाल, कोमल यादव और कई वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी आदि मौजूद रहे । इसके साथ ही क्षेत्र की जनता भी मौजूद रही।

और कई लोग ऐसे भी मौजूद रहे जिनका नाम लाभार्थी सूची में नहीं था उन लोगों ने अपना नाम लाभार्थी सूची में दर्ज कराया और अपनी समस्या सुनाई।
अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *