आपको बतादें कि फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के काली मिट्टी चौराहे से चंद कदम की दूरी पर चोरों एक वृद्ध महिला को बानाया अपना शिकार बीती रात पुलिस की नाक के नीचे से चोरों ने चौराहे से चन्द कदम की दूरी पर रह रही पीडिता धर्मा देवी पत्नी स्वर्गीय मेवालाल जो अपने मकान में अकेले ही रहतीं है जो आज रात हमेशा की तरह अपने मकान में सो रही थी तभी किसी व्यक्ति ने आकर उनके पैर पकड़ लिए और उनकी पायल निकाल ली जिस पर पीडिता उसके पैरों में चिपट गई जिसे वह काफी दूर तक पीडिता को घसीटता गया लेकिन पीडिता ने उसे नहीं छोड़ा और बडी़ हिम्मत जुटाने के बाद वह उसे चन्द कदम की दूरी पर बैठी पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पीडिता के द्वारा बताया गया कि उस रात्रि गस्त के दौरान मौजूद पुलिस ने मौके से उसे वहाँ से जाने को कहा और जिसके बाद उन चोरों को छोड़ दिया गया।

 

और इतना ही नहीं अभी लगभग दो महीने पहले भी उसी जगह पर एक वृद्ध व्यक्ति बाबूलाल के घर पर किराये से एक मशीनरी की दुकान खुली हुई है जिसके यहाँ से लगभग 40 समरसेबल चोरी हो गये थे तथा पीड़ित बाबूलाल के घर पर रखे 50 किलो पीतल के बर्तन भी चोरी हो गए थे तथा दुकान का अन्य सामान भी चोरी हुआ था जिसपर दुकान मालिक ने फतेहपुर चौरासी थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी जिस पर वहाँ कोई सुनवाई नही हुई थी जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की माँग की थी जिसका नतीजा आज तक ये आया है की न कोई कार्यवाही हुई है और न ही चोरी का सिलसिला रुका है!

जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है और आए दिन एक नई घटना को अंजाम दे रहे हैं। और इतना ही नही वृद्ध बाबूलाल का कहना है कि जब इससे पहले उसके घर में चोरी हुई थी तो उसने चोरों को सड़क पर दौड़ाया था और सड़क पर खड़ी 112 नम्बर पुलिस को जब इसके बारे में बताया तो पुलिस ने कहा की हमे इसकी कोई सूचना नही है।

अब देखना है यह है कि क्या अब कोई कार्यवाही होती है या हमेशा की तरह पुलिस हाँथ पे हाँथ रखे हुए बैठी रहेगी।

अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *