आज घर से निकलने से पहले ध्यान दीजिएगा, कहीं आप मुख्य सड़कों पर चक्का जाम में न फंस जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर आज किसान संगठनों की ओर से भारत बंद किया जाएगा। मुजफ्फरनगर की महापंचायत में यह घोषणा की गई थी।

केरल में भी किसानों के भारत बंद का असर देखा जा रहा है। तिरुवनंतपुरम में दुकानें बंद हैं, सड़कें सूनीं हैं। एलडीएफ और यूडीएफ से जुड़े ट्रेड यूनियनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है।

किसान संगठन मेरठ जिले में 14 स्थानों पर सुबह दस से चार बजे तक चक्का जाम करेंगे। किसान संगठनों ने व्यापारियों से भी भारत बंद को लेकर समर्थन मांगा है।

मेरठ जिले में मुख्य राजमार्गों व मार्गों पर 14 स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। इसमें 13 स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन व एक स्थान पर जय किसान आंदोलन चक्का जाम करेगा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार को बाजारों में व्यापारियों से संपर्क करते हुए भारत बंद में दुकानें बंद रखकर समर्थन मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *