नरेन्द्र वर्मा

फिरोजाबाद नगर निगम के वाहन चालक गाड़ियों से डीजल निकालकर कालाबाजारी कर रहे हैं शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे उनके हौसले बुलंद हैं
वार्ड नं 38 पार्षद राजेश यादव ने नगर निगम ड्राइवर सहित 2 लोगो को 30 लीटर डीजल पेट्रोल बेचते हुए पकड़ लिया

पार्षद ने बताया कि मेरे वार्ड में बीमारी से बच्चों की मौते हो रही है निगम द्वारा पेट्रोल फॉविंग के लिए दी जा रही है लेकिन यह लोग फॉविंग करने की बजाय तेल बेकने का कार्य कर रहे है पकड़े गये कर्मचारी ने बताया कि सारी गाड़ी का तेल पास में ही टाल बाला खरीदता है*

फिलहाल मामला नगर आयुक्त के संज्ञान में पहुंच गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है
इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया तो दोनों कर्मचारी संविदा कर्मी है उन्हें तत्काल नौकरी से निकाल दिया गया है और उनके खाते से पेट्रोल कीमत भरपाई की जाएगी यदि क्षेत्रीय पार्षद लिखित मैं देंगे तो दोनों कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *