पंकज शाक्य

जनपद मैनपुरी की किशनी नगर पंचायत के वार्ड खड़ सरिया से सेना की भर्ती देख रहे छात्र की सुबह दौड़ लगाते समय अपहरण किये जाने की सूचना से जिले में हड़कंप मच गया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व अन्य लोगों से मामले की जानकारी जुटाई जिसके बाद अज्ञात के विरुद्ध पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गयी।सात घंटे बाद अपहृत हुए युवक को पुलिस ने इटावा-मैनपुरी सीमा से सकुशल बरामद कर राहत की सांस ली है।बीओ-सोमवार को बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र सेना में भर्ती होने के लिए बिधूना मार्ग पर 20 वर्षीय मोहित पाल पुत्र उमेश चन्द्र निवासी खड़सरिया दौड़ लगाने के लिए सुबह 4 बजे गया था।5.37 पर मोहित ने अपने पिता को फोन कर किसी अज्ञात के द्वारा अपने को पकड़ ले जाने की बात बताई और सात सेकेंड में ही फोन स्विच ऑफ आने लगा।पिता उमेश पाल ने पुलिस को सूचना देकर बेटे मोहित को ढूंढना शुरू कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व अन्य लोगों से जानकारी जुटाई कुछ ही देर बाद सीओ अमर बहादुर सिंह पहुँच गए जिसके बाद पुलिस ने पिता उमेश पाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कीसीओ ने मामले की कमान खुद अपने हाथों में लेकर पुलिस की टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी जिसके सात घंटे बाद पुलिस ने इटावा-मैनपुरी सीमा से युवक को सकुशल बरामद कर लिया युवक के बरामद होते ही पुलिस ने राहत की सांस ली।सीओ भोगांव अमर बहादुर का कहना है कि अपहरण किये गए युवक को सकुशल इटावा-मैनपुरी सीमा से बरामद कर लिया है।मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।युवक से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *