ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

कंचौसी औरैया

कृषि विभाग के तत्वावधान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सहार ब्लाक के हरतौली ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर विधवा, विक्लाग पेंशन, आवास आदि तरह के सभी विभागों की योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई। और जन समस्याओं की सुनवाई की गई। गोष्ठी का शुभारम्भ प्रधान पति प्रदीप यादव ने किया। शिविर में कृषि विभाग के तकनीकि सहायक विवेक कुमार ने किसानों और ग्रामीणों को कृषि विभाग के साथ-साथ पेंशन आवास और किसान निधि आदि योजना से वंचित लोगों को लाभ दिलाने की जानकारी दी गई। लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी रोजगार सेवक और प्रधान से जन समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर समस्या के निस्तारण जल्द कराने का आश्वासन दिया। तकनीकी सहायक विवेक कुमार ने बताया कि तीस सितंबर तक गाँव-गाँव यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस मौके पर विवेक कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल पाठक रोजगार सेवक धर्मवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

 

*फोटो- सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के किसान हुए समलित*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *