पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर एक अक्टूबर को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीठसैंण आयेंगे।

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहकारिता विभाग के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पांच लाख रुपये के ब्याज मुक्त ऋण के चैक महिला स्वयं समूहों को वितरित करेंगे।

राठ विकास अभिकरण के तत्वाधान में घसियारी कल्याण योजना का शुभारम्भ कर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट भी देंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केन्द्रीय रक्षामंत्री राठ विकास अभिकरण के अंतर्गत संचालित घसियारी कल्याण योजना का शुभारम्भ भी करेंगे।

इसके अलावा सहकारिता विभाग के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत रक्षामंत्री द्वारा महिला समूहों को रूपये पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चैक वितरित किये जायेंगे। ताकि महिलाएं स्थानीय स्तर पर अपने स्वरोजगार को गति दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *