अरुण दुबे भरथना

कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी राजीव पाल 36 पुत्र रामलखन पाल जोकि सोमवार को बसरेहर निवासी अपने रिश्तेदार के पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ बाइक से गए हुए थे,वहां वापस आने के दौरान बसरेहर-इटावा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से वह व उनकी पत्नी घायल हो गए,गंभीर हालत में राजीव को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से पीजीआई सैफई रैफर किया गया जहां डॉक्टर्स ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। घटना में पत्नी के भी मामूली चोटें गई जिन्हें मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक राजीव खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था,वह अपने पीछे पत्नी रश्मि,पुत्री खुशी व पुत्र शिवा को रोता बिलखता छोड़ गया।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *