अनिल गुप्ता उसराहार

मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष  अजय गुप्ता का ताखा मे स्वागत किया गया अजय ने कहा आम आदमी पार्टी इटावा की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी !
पार्टी ने अभी से तीनों सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर दिया है जिसमें जसवंत नगर से विधानसभा से श्रीमती अनीता यादव
इटावा सदर विधानसभा से पूर्व सब इंस्पेक्टर श्री अजब सिंह यादव
भरथना की सुरक्षित सीट से संतोष दोहरे  को प्रत्याशी बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है जिसमें दिल्ली की तर्ज पर सारी सुविधाएं उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनने के बाद मुहैया कराई जाएगी ।
जिसमें मुख्य रुप से 300 यूनिट बिजली फ्री होगी पुराने बकाया बिल माफ किए जाएंगे।
वर्तमान में बीजेपी सरकार का जो रवैया है किसान मजदूर त्रस्त है युवाओं को रोजगार नहीं है महिलाओं को सुरक्षा नहीं है आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैयोगी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है इस अवसर पर मोहनीश यादव राधा कृष्ण दोहरे  मुनेश यादव राजवीर यादव बंटी पाल राम सिंह कठेरिया मोहन सिंह यादव संजय यादव हरिकेश सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *