बेनीगंज/हरदोई
वर्ल्ड विजन इंडिया संस्था द्वारा चलाये जा रहे महात्मा गांधी बाल क्लब योजना के अंतर्गत वालेन्टर संतोषी व उषा के द्वारा विकासखंड कोथावां की ग्राम सभा श्यामपुर के मजरे गांव रामगढ़ के 600 बच्चों का पंजीकरण करके हेल्थी रहने के टिप्स दिए।वहीं पर इस कार्यक्रम के बारे में वालेन्टर उषा ने बताया कि माह में एक बार पंजीकृत बच्चों के साथ मीटिंग कर उनको जागरूक किया जाता है।केवल प्रत्येक रविवार को खेलकूद का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए खेल कूद कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा वहाँ पर मौजूद बालक-बालिकाओं को बिस्कुट के पैकेट पाकर चेहरे चहक उठे। जिससे बच्चे खेल-कूद ,हेल्थी आदि की जानकारी से स्वास्थ्य एवम लाभान्वित हो रहे हैं।इस मौक़े पर कोमल,पूनम,कमल किशोर,छोटू, राजू, दीपिका आदि बालक-बालिकायें मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *