टड़ियावां/हरदोई
जनपद के थाना टड़ियावां क्षेत्र से गुजरी शारदा नहर में 28 सितंबर मंगलवार की सुबह टड़ियावां नहर के पास में एक महिला का शव उतराता हुवा ग्रामीणों व राहगीरों ने देख कर तुरन्त टड़ियावां पुलिस को सूचना दी टड़ियावां थाना प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने सूचना पाकर तत्काल पुलिस बल के साथ सारदा नहर पटरी पर पहुंचे महिला के शव को अपनी पुलिस टीम एवं ग्रामीणों की मदद से थाना क्षेत्र के गॉव सिकरोहरी पुल के पास से निकाला शव को निकालने के बाद ग्रामीणों एवं उच्च अधिकारियों सहित जनपद के अन्य थानों में महिला के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया अज्ञात महिला का शव मिला है शिनाख्त नही सकी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्यवाही जारी रहेगी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *