नवीन पांडेय
कुसमरा- नगर के यादव नगर में रामनगर रोड पर बुखार की चपेट में आए दिव्यांग युवक की आगरा के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। कई दिनों तक बुखार आने पर उन्हें कुसमरा से इटावा व आगरा उपचार के लिए ले जाया गया था। युवक की मौत से नगर के लोग डेंगू व वायरल बुखार के खतरे से सहमे हुये हैं।
नगर के रामनगर रोड निवासी रनवीर सिंह के पुत्र प्रवीण यादव उम्र 36 वर्षीय को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आना शुरू हुआ। सामान्य बुखार मानकर शुरुआत के दो-तीन दिनों तक प्राथमिक उपचार कराया। आराम नहीं मिलने पर उसे इटावा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट देखकर आगरा उपचार के लिये भेज दिया इलाज के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती रही और मंगलवार को देर शाम उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *