आखिकार लंबे इंतजार के बाद रजनीकांत की ‘कुली’ 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह दिख रहा है। कुली के रिलीज होते ही दर्शक सिनेमाघरों में जा रहे हैं और फिल्म देखने के बाद एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिल्म को लेकर मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। हालांकि, उपेंद्र और नागार्जुन की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। जानिए क्या बोले यूजर्स…
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
‘कुली’ फिल्म को देखने के बाद दर्शक एक्स पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘उपेंद्र और नागार्जुन की एक्टिंग शानदार हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे नहीं लगता, जिसने भी कुली देखी वो इसे अच्छा कहेगा।’ इसके अलावा एक यूजर ने कहा, ‘शानदार फिल्म है।’ वहीं एक यूजर ने कहा, ‘आमिर खान की जबरदस्त एंट्री।’ कुछ यूजर्स ने रजनीकांत की भी एक्टिंग को सराहा है।
