रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) सं. RRC-01/20219 के अंतर्गत 1 लाख से अधिक ग्रुप डी (7वे सीपीसी के लेवल 1) पदों के लिए परीक्षा की तारीख की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

इस बीच उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी भर्ती के लिए सीबीटी की तिथि से सम्बन्धित अपडेट विभिन्न जोन में आरआरबी की वेबसाइट पर की जाएगी और उम्मीदवार अपने सम्बन्धित जोन की आरआरबी वेबसाइट पर परीक्षा के अपडेट ले पाएंगे।

परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित है और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित हैं। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 2021 में निगेटिव मार्किंग भी होगी और हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई यानि 1/3 अंक काटे जाएंगे।

रेलवे ग्रुप डी सीबीटी 2021 परीक्षा में जिन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, उनमें गणित (25 प्रश्न), सामान्य विज्ञान (25 प्रश्न), सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (30 प्रश्न) एवं सामान्य जानकारी एवं सामयिक विषय (20 प्रश्न) शामिल हैं। इन विषयों के जिन टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे, वे निम्नलिखित हैं –

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *