खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) में दूसरे नंबर पर रहकर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपनी धाक जमा दी हैं.  सलमान खान के शो बिग बॉस (Bigg Boss) के लिए उन्हें संपर्क किया गया था, लेकिन अब खुद दिव्यांका ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है.

इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने बताया कि उन्हें कई बार बिग बॉस के लिए कॉन्टेक्ट किया गया है, लेकिन इस बार उनसे इस बारे में काफी गंभीरता से बात की गई.

दिव्यांका ने कहा कि “मुझे कई बार संपर्क किया गया है लेकिन इस बार मुझसे काफी गंभीरता से बात की गई. मुझे लगता है कि खतरों के खिलाड़ी के ज्यादातर कंटेस्टेट को इसके लिए कॉन्टेक्ट किया गया होगा.”

जब दिव्यांका से ये पूछा गया कि उन्होंने शो के लिए हामी क्यों नहीं भरी तो इस पर उन्होंने कहा कि वो इस तरह के शो के लिए डिजाइन नहीं हैं. उन्होंने कहा कि “मुझसे संपर्क किया गया है, मुझे लगता है कि ज्यादातर कलाकारों, बड़े नामों से आम तौर पर संपर्क किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *