सुबोध पाठक

जसवंतनगरः थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अपने घर से साइकिल से जा रही एक छात्रा को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिसको घायलआवस्था मे सैफई पीजीआई ले जा रहे थे परन्तु बीच मे ही उसकी मृत्यु हो गई।

विवरण के अनुसार क्षेत्र के ग्राम भावलपुर के रहने वाले लक्ष्मीनारायन की 19 वर्षीय पुत्री दुर्गेश जो कस्वे में स्थित ड्रिगी कालेज की बीए फाइनल की छात्रा थी वह साइकिल से कालेज पढ़ने के लिए जा रही थी जैसे ही बह नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पम्प के सामने पहुॅची वैसे हीआगरा की ओर से आ रहे किसी अज्ञात ट्रक ने उसके टक्क्र मार दी जिससे बह गंभीर रूप से घायल हो गई परिजन उसे घायल आवस्था मे सैफई पीजीआई ले जा रहे थे परन्तु उसने बीच मे ही दम तोड दिया इस घटना से गांव मे शौक फैल गया बताते है कि मृतका दुर्गेश के दो बडे भाई गुडडू व रामखिलाडी है तथा पिता लक्ष्मीनारायन कुमार है तथा मिटटी का वर्तन बनाकर परिवार का पालन पोषण करते है पीजीआई मे उपनिरीक्षक रामकिसन वर्मा ने पहुॅचकर शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है

फोटो मे. मृतका दुर्गेश का फाइल फोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *