नरेंद्र वर्मा
फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को सपा एमएलसी डॉ दिलीप यादव से मिला और उन्हें प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के नाम संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन देकर उनसे सरकार पर दबाव बनाकर मांग पूरी कराने का अनुरोध किया राज्य कर्मचारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है पुरानी पेंशन बहाल की जाए सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के उपरांत वेतन विसंगति दूर कर वेतन समिति की रिपोर्ट प्रकाशित कर प्रदेश के राज्य कर्मचारी स्थानीय निकाय सार्वजनिक निगम परिवहन निगम प्राधिकरण शिक्षकों शिक्षणेत्तर एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के कर्मचारियों पर सामान्य रूप से लागू किया जाए प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को वेतन भत्ते पेंशन काट दिया जाए प्रदेश सरकार द्वारा 1 जनवरी 2020 से 31 जुलाई 202 1 तक महंगाई भत्ता कैरियर अनुमान किया जाए सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु कैशलेस इलाज की व्यवस्था की जाए ज्ञापन देने वालों में सुभाष चंद यादव जय वीर सिंह यादव यतेंद्र कुमार आनंद मोहन शर्मा सुनील पवार जगदीश राजेश कुमार उपेंद्र बघेल करण सिंह देवेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *