ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

*_औरैया 30 सितंबर 2021_* – _आज दिनांक 30-09-2021 को बाल विकास परियोजना कार्यालय औरेया द्वारा ग्रामीणों का पोषण माह का कार्यक्रम ईशा वाटिका गेस्ट हाउस औरैया में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित आगनवाड़ी कार्यकत्रियों से मौखिक वार्ता की गई एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका , शहजन के पेड़ लगाए जाए। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा 2 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई , 2 बच्चो का अन्नप्राशन किया गया। गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियों, पोषण युक्त आहार करने की सलाह दी गयी, जिससे जनपद में कुपोषण की दर में कमी लायी जा सके। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बचत अधिकारी एवं समस्त विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *