ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

कंचौसी औरैया।

सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत नौगवॉ के मजरा घसा पुरवा और सुन्दरपुर में कोविड-19 वैक्शीनेशन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जहाँ स्वास्थ विभाग की टीम ने 80 लोगों का वैक्शीनेशन किया। घसा पुरवा में आयोजित टीकाकरण शिविर में सबसे ज्यादा सत्तर लोगों ने वैक्शीनेशन कराया जिसमें सबसे ज्यादा सहभागिता बुजुर्ग और युवाओं की रही। 45 वर्ष+ लोगों ने दूसरी डोज भी ली। सुन्दरपुर में मात्र दस लोगों ने टीकाकरण कराया। यहाँ आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी शिविर लगाया गया। जहाँ लोगों ने काफी कम कार्ड बनवाए। घसा पुरवा में बी. एच. डब्लू. कमला त्रिपाठी, पूनम देवी और आशा नीता यादव ने वैक्शीनेशन कराया।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *