पंजाब में कांग्रेस प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब कांग्रेस प्रभारी बदलने जा रही है। पंजाब में सियासी खींचतान के दौरान राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस के नेताओं के बीच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब मामलों का नया प्रभारी बनाया जा सकता है।

बता दें कि गुरुवार को चन्नी और सिद्धू के बीच करीब तीन घंटे की बैठक हुई थी और इसके बाद कहा गया कि सिद्धू अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे, मगर मामले को सुलझाने के लिए एक समन्वय समिति के गठन की बात कही गई।

कहा जाता है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने में हरीष चौधरी ने अहम भूमिका निभाई थी।

हरीश चौधरी को राहुल गांधी का काफी भरोसेमंद सिपहसालार माना जाता है। माना जा रहा है कि चौधरी के आगमी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और पीपीसीसी प्रमुख के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *