पंजाब कांग्रेस में चल रही सियासी खींचतान के बीच आज पंजाब में पार्टी के पूर्व प्रभारी हरीश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरीश रावत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर कई सवाल उठाए.

हरीश रावत ने कहा, ”अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे सीएलपी की बैठक के बारे में जानकारी नहीं दी गई, लेकिन मैं सच कहूं तो मैं तीन दिनों तक अमरिंदर सिंह से मिलने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह नहीं मिले.” रावत ने कहा कि अमरिंदर को पार्टी के हर फैसले के बारे में पूरी जानकारी थी.

हरीश रावत ने आगे कहा, ”दो-तीन दिनों से अमरिंदर सिंह के जो बयान आए हैं, उससे लगता है कि वो किसी प्रकार के दबाव में हैं. सत्तारूढ़ दल (बीजेपी) जिसको पंजाब के किसान, पंजाब के लोग पंजाब का विरोधी मानते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *