जनपद हरदोई के विकास क्षेत्र टोंडरपुर क्षेत्र के गांव जमुरा मे दर्जनो क्लीनिक चल रहे हैं जिनके पास कोई भी चिकत्सीय डिग्री नही है लेकिन अपने को एम बी बी एस से कम नही समझते है आज हमारे संवाददाता ने इस गांव का भ्रमण किया तो ग्रामीणों ने बताया कि ये तो कई साल से चल रहे हैं और गर्भपात करने का प्रतिबंधित इलाज भी करते हैं कई ऐसे फर्जी डाक्टरों से डिग्री की जानकारी ली तो कोई कुछ कहने को तैयार नही हुआ जिसमे एक डाक्टर मोईन ने कहा की सीएमओ से मेरी अच्छी पकड़ है और हम लगभग 5 साल से चला रहा हैं इससे पता चलता है कि उच्च अधिकारियों से मिलकर ये क्लीनिक चल रहे हैं अगर ऐसा नही है तो इन पर कार्यवाही क्यों नही करते है जबकि लगातार झोलाछाप डाक्टरों के द्वारा मौत होने की खबरे समाचार पत्रों मे प्रकाशित हो रहीं है लेकिन चिकित्सा विभाग के अधिकारियों पर इसका कोई फर्क नही पड़ता है अब देखना है सीएमओ इसकी जांच कराते हैं या ऐसे ही गरीब मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करते रहते हैं

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *