मथुरा से अजय ठाकुर

अड़ींग,,गोवर्धन के गाँव स्थित भाँतू कॉलोनी में शुक्रवार को भाँतू समाज द्वारा अपने पूर्वज और समाजसेवी स्व.रोशन लाल की की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. इस गोष्ठी का शुभारंभ जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र के पिता अशोक सहित समाज के गण्यमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित करके किया. जबकि संचालन खुद शैलेन्द्र भाँतू ने किया.इस दौरान शैलेन्द्र भाँतू
ने कहा कि अपने पूर्वजों का सम्मान करने वाले व्यक्ति समाज में सम्मान व संपन्नता प्राप्त करते हैं.जो व्यक्ति अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं करते उन्हें अपने जीवन में अनेक प्रकार के कष्ट उठाने पड़ते हैं.अपने माता पिता के प्रति सदैव सम्मान भाव रखने के कारण ही भगवान गणेश देवी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं.माता-पिता हमारे पहले गुरु होते हैं.वही मनोज भाँतु ने कहा कि इस प्रकार आयोजन अलग दिशा देगा.इस मौके पर हंसा पहलवान मनोज भाँतू विरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, अशोक कुमार, मानसिंह, हाकिम सिंह, रमेश, सीता राम, राधेश्याम, नारायण, चुन्ना, पदम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए.

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *