सुबोध पाठक

जसवंतनगरः थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीती शाम एआरटीओ द्वारा बालू की ओवरलोडिंग मे पकडा गया एक ट्रक जो सीज किया गया था तथा जौनई चौकी की सुपुर्दगी मे खडा था उसके ट्रक मालिक उसे उसका लॉक तोडकर भगा ले गया इस मामले मे पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया बताते है कि 30 सितम्वर सांय 6 बजे जौनई के समीप चल रही चैकिंग मे एक ट्रक यूपी 83एटी 6690 जो एआरटीओ ब्रजेश सिंह द्वारा बालू की ओवरलोडिंग मे पकडा गया था जिसे जौनई चौकी पर पुलिस की सुपुर्दगी मे खडा कर दिया गया था रात 8 बजे किसी तरह उस ट्रक का मालिक सुमित पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम मछरिया थाना फरहा जिला फिरोजाबाद ट्रक का लॉक तोडकर भगा ले गया जैसे ही यह खवर थाना पुलिस को लगी भागा दौडी मच गई पुलिस ने काफी खोजाबीनी की परन्तु पुलिस को सफलता नही मिली बाद मे थाने के हेड मुहार्रर जयचन्द्र द्वारा ट्रक मालिक के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक व ट्रक मालिक को खोजने के लिए दविशे दी जा रही है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *