हॉकी इंडिया ने 4 अक्टूबर से बेंगलुरू में शुरू होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए शनिवार को 30 सदस्यीय कोर संभावित ग्रुप की घोषणा कर दी है. टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के सफल अभियान के बाद भारतीय पुरुष कोर ग्रुप पेरिस 2024 में अपने प्रदर्शन को सुधारने की इच्छा से नये ओलंपिक चक्र की शुरुआत करेगा.

कोर ग्रुप में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा समावेश है जिसमें पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास और मनप्रीत सिंह शामिल हैं.

बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण में लगने वाले आगामी राष्ट्रीय शिविर के बारे में बात करते हुए मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि खिलाड़ी लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं.

कोर ग्रुप में हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, सिमरनजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरसाहिबजीत सिंह, शमशेर सिंह, वरूण कुमार, जर्मनप्रीत सिंह, दिप्सन टिर्की, निलाम संजीप जेस, जसकरण सिंह, राजकुमार पाल, गुरजांत सिंह, सुमित, शिलानंद लकड़ा, सुमन बेक, मंदीप मोर और आशीष कुमार टोप्नो भी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *