आईपीएल (IPL 2021) में आज (शनिवार) मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होना है. यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह मुकाबला शाहजाह क्रिकेट स्टेडियम पर होना है.

सबसे बड़ी बात ये है कि यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी निर्णायक है. प्लेआफ के लिए मुंबई के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. जबकि दिल्ली प्लेआफ की दहलीज पर खड़ी है. दिल्ली लगातार कई मैच जीतने के बाद पिछला मैच केकेआर से हार गई थी. ऐसे में दिल्ली चाहेगी कि एक मैच जीतकर अपना स्थान प्लेआफ के लिए आफिशियली पक्का कर ले.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शेमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्र अश्विन, कैसिगो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, आवेश खान

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, क्वांटम डिकॉक, सूर्यकूमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोना पोलार्ड, कुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *