अरूण दुबे

भरथना विकासखंड के ग्राम पंचायत असफपुर के पीपरीपुर गांव में युवक मंगल दल असफपुर के कोषाध्यक्ष पवन कुमार के साथ पूरी टीम ने महात्मा गांधी की फोटो फूल चढ़ाकर महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया

उसके पश्चात कोषअध्यक्ष पवन कुमार ने महात्मा गांधी जी के बारे में लोगों को जानकारी दी महात्मा गांधी ने कभी अपनी प्रशंसा नहीं की। वह सिर्फ चाहते थे कि राष्ट्र एक साथ अपनी क्षमता का एहसास करे और अंग्रेजों को गलत साबित करे। भारत ने सदियों से जिन कठिनाइयों का सामना किया है, उनकी तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती। सभी स्वतंत्रता सेनानियों और विशेष रूप से महात्मा गांधी ने भारत की धरती को मुक्त करने के लिए अपने जीवन का योगदान दिया।
इस कार्यक्रम के मौके पर युवक मंगल दल असफपुर की कोषाध्यक्ष पवन कुमार सदस्य सचिन दुबे, राजा नमन आदि लोग मौजूद रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *