जसवंतनगर। स्कूल गई नाबालिग छात्रा के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर फिरोजाबाद के एक युवक और नगर क्षेत्र की एक युवती तथा एक अज्ञात महिला के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
नगर के एक मोहल्ला की निवासिनी 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा रोजाना की भांति विगत दिवस भी स्कूल गई थी। छुट्टी हो जाने के बावजूद जब वह घर नहीं लौटी तो इधर-उधर खोजा गया दोपहर बाद 3 बजे करीब फिरोजाबाद के एक युवक के द्वारा फोन कर बताया गया की उसकी बेटी दिल्ली जा रही है। एक अज्ञात महिला द्वारा उसी नंबर से फोन पर बताया गया कि उसकी बेटी अलीगढ़ बस स्टॉप पर उतर गई दोबारा फोन करने पर अज्ञात महिला ने कहा कि वह बुलंदशहर बाईपास पर उतर गई है अब वह अज्ञात महिला सही पता नहीं बता रही है और फोन बंद कर लिया है।
पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उन लोगों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है जिसमें नगर क्षेत्र की एक युवती का भी हाथ है। इसलिए पीड़ित पिता ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि उसकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना न घट सके। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि मामला आईपीसी की धारा363में दर्ज कर लिया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *