वंतनगर।बलरई थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के एक रिटायर्ड होमगार्ड का शव तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे ने किसी अज्ञात पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड रणवीर सिंह जो परिजनों से दूर अपने खेत पर ही रुकते थे। बीते 29 सितंबर बुधवार की शाम वह घर से टिफिन में खाना लेकर गए थे। हमेशा की तरह सुबह कोई परिजन खाली टिफिन वापस लेने पहुंचा तो देखा कि खाना बिखरा हुआ पड़ा था और रणवीर सिंह का कोई अता पता नहीं था। परिजनों ने सोचा कि वे शायद बाजरे की फसल की निराई कर रहे होंगे। एक दिन बाद बीती शाम के समय उनका शव खेतों की ओर एक तालाब में पाया गया।
मृतक के बेटे सुनील कुमार उर्फ सोनू के अनुसार उसके चाचा खेतों की ओर गए तो उसके मृतक पिता का शव खेतों के पास ही तालाब में दिखाई दिया। मृतक के बेटे ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने पिता की हत्या कर शव को तालाब में दबा देने का आरोप लगाया है हालांकि उसने समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।
बीती शाम को जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो बलरई थानाध्यक्ष कृष्णा लाल पटेल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी है कि हत्या हुई है या निकलने के दौरान पैर फिसल कर तालाब में गिर जाने से मौत हुई है।

*बलरई थाना निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि मृतक होमगार्ड की पानी में डूबने से मौत हुई है उसकी हत्या किसी ने नहीं की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का कारण बताया गया है शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया है।*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *