*खरीददारी करने आये शिक्षक की अचानक हुई मौत
जसवंतनगर। बाजार करने आए एक शिक्षक की अचानक मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
क्षेत्र के झबरापुरा गांव निवासी 38 वर्षीय दुर्गेश कुमार यादव पुत्र जिलेदार सिंह यादव रुकनपुरा गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। सांय 6 बजे करीब वह बाजार करने आए थे। हाईवे चौराहे के निकट एक दुकान पर कुछ सामान खरीद रहे थे कि इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर बैठ गए। कुछ देर बाद वह अचेतावस्था में चले गए। आसपास के लोगों ने यह देख उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही उनके भाई शिक्षामित्र बृजेश सहित अन्य शिक्षक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे। जैसे ही परिजनों को दुर्गेश के अचानक मृत होने की सूचना मिली तो उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक शिक्षक अपने पीछे पत्नी प्रियंका व दो बेटियों 8 वर्षीय राधिका एवं 5 वर्षीय वंशिका को रोते बिलखते छोड़ गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *