कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी जनपद कन्नौज द्वारा संगठन के अंतर्गत आने वाले 16 मंडलों में तिरंगा यात्रा व स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कन्नौज नगर द्वारा नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुब्रत पाठक उपस्थित रहेl
तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे भोलानाथ धर्मशाला तलैया चौकी आरंभ होकर पाटा नाला होते हुए शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी।
यात्रा के दौरान प्रदेश महामंत्री व सांसद सुब्रत पाठक स्वयं उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते रहे यात्रा तलैया चौकी से आगे बढ़ती हुई ग्वाल मैदान रामलीला ग्राउंड पहुंची जहा बापू की प्रतिमा स्थापित है। ऐसा भी कहा जाता है कि बापू स्वयं यहां आए थे और कन्नौज की जनता को संबोधित किया था सांसद सुब्रत पाठक द्वारा बापू की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए उन्हें प्रणाम कर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l वही यात्रा ग्वाल मैदान से होते हुए काजी टोला स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मंदिर पर आकर समाप्त हो गई।
इस मौके पर तिरंगा यात्रा में नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मिश्रा, नगर महामंत्री राजा पाठक,नगर महामंत्री शिवेंद्र जी ,पवन पांडे, भुल्ली शुक्ला, विशाल शुक्ला,श्याम जी मिश्रा,वासु मिश्रा,अंकुर तिवारी, विक्की गुप्ता,रित्विक वर्मा,अचल अवस्थी, शुदांसू मिश्रा, मानू गुप्ता ,आकाश मिश्रा ,आर्यन कटियार ,देव राजपूत ,चंदन बाजपेई , जिमी वाल्मीकि, मिलन शुक्ला, इनामुल, यामीन, कृष्णा कश्यप,समुद्र श्रीवास्तव ,जिला मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *