मथुरा से अजय ठाकुर

 

गोवर्धन – विगत काफी दिनों से विचाराधीन गोवर्धन तहसील निर्माण में गतिविधियां दिखाई देने लगी है। गोवर्धन तहसील को जल्द नया भवन मिल जाएगा। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी आगरा के अधिकारियों ने चिंहित स्थल का निरीक्षण कर जल्द निर्माण के संकेत दे दिए हैं। छह करोड़ की लागत से छह बीघा जमीन में बनने वाली इमारत की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी आगरा के एक्सईएन आनंद कुमार, जेई ललित अग्रवाल, तहसीलदार गोवर्धन नीरज शर्मा ने तहसील की इमारत के लिए चिंहित जगह का निरीक्षण किया।
जूनियर इंजीनियर ललित कुमार ने बताया कि तहसील परिसर दो भागों में विभाजित होगा। एक भाग में न्यायालय, कार्यालय आदि का निर्माण किया जाएगा तो दूसरे भाग में आवास बनाए जाएंगे। तहसील इमारत का निर्माण करीब छह करोड़ की लागत से किया जाएगा। तहसील परिसर में पार्क का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। लेखपाल ब्रजभूषण अवस्थी ने बताया कि तहसील का निर्माण छह बीघा जमीन में किया जाएगा। जिसमें चार बीघा में तहसील भवन तो दो बीघा में आवास बनना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नीरज शर्मा, लेखपाल राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *