Friday , October 18 2024

इटावा अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों सपाइयों ने दी गिरफ्तारी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद इटावा में कार्यकर्ताओ ने किया हंगामा

इटावा। लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम तरीके से जीप से कुचलकर हत्या करने एवं लखीमपुर खीरी जाते समय माननीय अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जनपद इटावा में सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर मृतक किसानों के परिजनों को 22 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिए जाने की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन अस्थाई जेल ले जाया गया एवं 4:00 बजे रिहा कर दिया गया। गोपाल यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, इटावा ने कहा कि,यह लोकतंत्र की हत्यारी सरकार है इसे तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिये लखीमपुर खीरी में 8 किसानों की हत्या हो गई मेरी माँग है कि, सभी मृतक किसानों के परिवार को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा मिले व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाये। साथ ही हम माँग करते है कि हत्यारे चाहे केंद्रीय मंत्री ही क्यों न हो उन्हें बक्शा नही जाना चाहिये और न्यायपूर्ण कार्यवाही कर तत्काल दोषी को जेल भेजा जाना चाहिये।
वहीं एडीएम इटावा ने कहा कि आज का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था उनकी जायज मांगों को शासन तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन ले लिया गया है।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू युवा नेता कार्तिकेय यादव, एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर भूपेन दिवाकर चंदन सिंह बघेल जिला महासचिव पदम तिवारी स्वदेश यादव देवेंद्र भगोरिय वसीम चौधरी आनंद यादव राकेश यादव अमित सोनी राजमणि यादव शिवम पाल रवि शंकर यादव एसएम मुस्तकीम गौरव यादव सौरव यादव सचिन यादव राजवीर सिंह राजपूत आदित्य गोविंद देवेंद्र प्रजापति ऋषि प्रताप सिंह जनवेद भोजवाल हाशिम कुरैशी शेरा पहलवान मोहम्मद अनीस निर्मल सिंह यादव प्रेम सिंह विद्याराम यादव अनुज यादव मोहित यादव सनी सुनील यादव सुशील कुमार प्रमोद यादव कमलेश कुमार रामबेटी गोयल अध्यक्ष संतु भदोरिया शिवेंद्र शाक्य महाराज सिंह शाक्य कपिल यादव बृजेंद्र यादव सीटू यादव आशीष यादव रवि यादव प्रमोद यादव आदि ने साथियों से धरने में भाग लिया।