बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग के लिए लंदन में हैं. अक्षय के साथ उनकी फैमिली भी उनके साथ लंदन में मौजूद हैं. अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “रविवार की सुबह बेहद खास रही. मैं अपने प्यारे बेटे को कैंपस में मिली और साथ में हमने ब्रेकफास्ट किया.” इसके साथ ही ट्विंकल ने #Sundayshenanigans और #LondonDiaries जैसे हैशटैग भी यूज किए. इस तस्वीर में आरव ने व्हाइट शर्ट के ऊपर ग्रीन स्वेटर और ब्लैक कोट पहना है. उनके गले में मोती की माला भी नजर आ रही है.

अक्षय हाल ही में फिल्म ‘बेलबॉटम’ में दिखाई दिए थे जिसमें उनकी परफॉरमेंस को काफी सराहा गया था. इस फिल्म के बाद अक्षय अतरंगी रे, सूर्यवंशी, बच्चन पांडेय, रक्षाबंधन और राम सेतू जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *