लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद मौके पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उनके भाई राहुल गांधी ने हौसला अफजाई की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन आपके साहस से स्तब्ध है।

राहुल गांधी ने में ट्वीट कर कहा, “प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।”

कांग्रेस ने इससे पहले एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर खीरी जाते समय यूपी पुलिस के साथ बहस करते हुए देखा गया। पार्टी ने कहा कि प्रियंका को सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा था।

लोगों से वहां इकट्ठा होने का आग्रह भी किया। वीडियो में प्रियंका को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “वारंट निकलो, ऑर्डर निकलो, मैं यहां से नहीं हिल रही हूं। अगर आप मुझे उस कार में डाल देंगे तो मैं आप पर अपहरण का आरोप लगाऊंगी। आरोप पुलिस के खिलाफ नहीं बल्कि आप पर होगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *