ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

कंचौसी /औरैया औरैया लहरापुर मुख्य मार्ग को जोड़ते हुए कंचौसी रेलवे स्टेशन को जाने वाला संपर्क मार्ग गड्ढों में तबदील हो चुका है| इस मार्ग का निर्माण सात वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करवाया गया था।लेकिन इसके बाद आजतक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मार्ग को दुरस्त करवाने की सुध नही ली गई।इसी मार्ग से यात्रियों व छात्र-छात्राओं का रोजाना आवागमन होता है। लेकिन जरा सी बारिश से सड़क पर भयंकर कीचड़ हो जाता है| जिससे वाहन निकलते समय यात्री कीचड़ में छिटक जाती हैं व कई बार स्कूल आने-जाने वाले बच्चे व यात्री फिसल कर घायल भी हो चुके है।समस्या के समाधान हेतु कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद पोरवाल द्वारा कई बार जिले के उच्चाधिकारियों व सी एम. पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं है न ही अभी तक संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई गई है| शासन-प्रशासन की लापरवाही से कंचौसी कस्बा वासियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं| कस्बे के ताराचंद, डॉ. राम चंद्र गुप्ता, रविकांत सिंह, रिशू चौहान, अशोक राठौर, सुभाष राठौर, हरमंगल सिंह, राजू पोरवाल, गोलू गुप्ता, बबलू पंडित, डॉ. सुभाष गुप्ता, सुधीर दुबे आदि लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क करवाये जाने की मांग की है|

 

*फोटो- गंदे नाले में तबदील कंचौसी स्टेशन मार्ग*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *