प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लखनऊ में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘न्यू अर्बन इंडिया’ थीम के साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सोमवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया कि ‘न्यू अर्बन इंडिया’थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सम्मिलित होंगे। राजनाथ सिंह सोमवार को ही लखनऊ आ गए।

प्रधानमंत्री सभी जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित 75 हजार लाभाॢथयों को चाभी वितरण कर उनसे संवाद भी करेंगे। इसके अलावा, मोदी जनपद लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी के लिए 75 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग आफ भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *