करिश्मा कपूर ने सोहा अली खान को उनके जन्मदिन पर कुछ इस अंदाज में बधाई दी कि लोग उनकी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ाने लग गए.  करिश्मा ने सोहा की उस समय की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जब वे प्रेग्नेंट थी और इनाया का जन्म होने वाला था.

दरअसल करिश्मा ने फोटो के नीचे लिखा कि ‘द पिक इज़ बैक’.सोहा ने इस तस्वीर के नीचे आने वाले फैन्स के कमेंट और लोगों की बधाइयों का जबाव देते हुए लिखा कि, ‘वी नीड ए न्यू वन, पीपुल आर कांग्रेचुलेटिंग मी’. इसे हिंदी में समझे तो उनका मतलब था कि, उन्हें नई तस्वीर की जरूरत है, लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.

सोहा अली खान की शादी कुणाल खेमू से 2015 में हुई थी जबकि उनकी पहली संतान का जन्म दो साल बाद 2017 में हुआ था. नवरात्री के नौंवे दिन सोहा और कुणाल की बेटी इनाया ने जन्म लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *