पॉपुलर हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का बेटा एक साल का हो गया है. सपना चौधरी ने बेटे के नाम का खुलासा किया. सपना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बेटे को पहले जन्मदिन की बधाई दी.

सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोविंग हैं. सपना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर बेटे का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके बेटा खेलता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो के साथ सपना ने लिखा “मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ़ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर @Porusofficial” यानी सपना के बेटे का नाम पोरस हैं.

इस वीडियो में उनका बेटा कभी मिट्टी, तो कभी गाय के बीच खेलता नजर आ रहा है. इस वीडियो के साथ एक मेल वॉयस में आवाज भी सुनाई देती हैं. ये आवाज उनके पति वीर साहू की हैं. इस वीडियो में वो कहते नजर आते हैं कि ” मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *