हरदोई पुलिस ने अंतर्जनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया भंडाफोड़ ,एसपी अजय कुमार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत स्वाट टीम व सुरसा थाना पुलिस ने 4 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरों के पास से 5 मोटरसाइकिलें हुईं बरामद,पहले भी हरदोई व आस पास के जनपदों में चोरी की वारदातों को दे चुके अंजाम,गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए शातिर बदमाशों पर हरदोई कन्नौज में विभिन्न स्थानों पर मुकदमे दर्ज हैं पकड़े गए सलमान पुत्र आजमगाजी निवासी उजागर पुरवा थाना पिहानी भूरा उर्फ प्रदीप पुत्र मिटी लाल निवासी अजमत नगर थाना बिलग्राम संजय पुत्र जगन्नाथ निवासी अतरछा बुजर्ग थाना बिलग्राम सुनील कुमार पुत्र माधव राम निवासी जगतपुरवा थाना सुरसा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया इनके पास से पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने दी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *