जसवंतनगर क्षेत्र के कई विद्युत लाइनमेनों को स्थानांतरित किया गया है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता ए के माथुर द्वारा जारी एक पत्र में दी गई।
बलरई विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अनुबंधित लाइनमैन प्रेमचंद को रायनगर, प्रावेन्द्र पाल को शाहजहांपुर भेजा गया है। शाहजहांपुर में तैनात असीत कुमार को बलरई, फतेहपुरा में तैनात प्रेमपाल को बलरई, फतेहपुरा के ही लाइनमेन गंभीर सिंह को सराय भूपत और सराय भूपत में तैनात हरेंद्र कुमार को फतेहपुरा भेजा गया है। इसी विद्युत उप केंद्र पर तैनात संजीव कुमार को जुगौरा जबकि रायनगर में तैनात लाइनमैन अमन कुमार को बलरई, विशाल कुमार को बलरई और राहुल कुमार को फतेहपुरा भेजा गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *